जनगणना 2027

जनगणना लोगो

जनगणना 2027 दो चरणों में संपन्न की जाएगी:

  • प्रथम चरण – मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO)
  • द्वितीय चरण – जनसंख्या गणना (PE)

प्रथम चरण – मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO)

उत्तर प्रदेश राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) 22 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक की जाएगी। साथ ही, 30 दिनों के घर-घर मकान सूचीकरण कार्य से ठीक पहले 15 दिनों की अवधि, अर्थात 7 मई, 2026 से 21 मई, 2026 तक, स्व-गणना (Self-enumeration) का विकल्प उपलब्ध रहेगा। इस चरण में मकानों की स्थिति, परिवार को उपलब्ध सुविधाओं तथा परिवार के पास उपलब्ध परिसंपत्तियों से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। जनगणना के प्रथम चरण के प्रश्न जनवरी, 2026 में अधिसूचित किए जा चुके हैं।

स्व-गणना के लिए उत्तरदाता अपने मोबाइल नंबर एवं अन्य मूलभूत विवरणों के माध्यम से SE पोर्टल पर लॉग इन कर अपनी सुविधानुसार जनगणना अनुसूची भर सकते हैं। सफलतापूर्वक जमा करने पर एक विशिष्ट स्व-गणना आईडी (SE ID) प्राप्त होगी, जिसे क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रगणक के साथ साझा करना होगा। स्व-गणना का विकल्प प्रगणक के आगमन से पूर्व अपनी सुविधानुसार जानकारी भरने की सुविधा प्रदान करता है। पिछली जनगणनाओं की भाँति प्रगणक अपने आवंटित ब्लॉकों में घर-घर जाकर गणना करते रहेंगे, किंतु इस बार उत्तरदाताओं को स्व-गणना की अतिरिक्त सुविधा भी दी गई है।

जनगणना 2027 – जानकारी एवं सहायता

क्र. सं. शीर्षक/विवरण विवरण/लिंक
1. जनगणना 2027 राजपत्र अधिसूचना डाउनलोड करें
2. स्व-गणना की अवधि उत्तर प्रदेश के लिए 07 मई 2026 से 21 मई 2026 के बीच की जा सकती है विवरण देखें
3. स्व-गणना लिंक यहाँ क्लिक करें
4. स्व-गणना प्रश्न विवरण देखें
5. जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु स्व-गणना उपयोगकर्ता मार्गदर्शिका विवरण देखें
6. स्व-गणना फ्लो चार्ट विवरण देखें
7. प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) की अवधि 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक विवरण देखें

जनगणना 2027 प्रशिक्षण सामग्री

क्र. सं. शीर्षक/विवरण विवरण/लिंक
1. परिवार (गृहस्थी) हेतु प्रशिक्षण सामग्री देखें
2. सीएससी (CSC) हेतु प्रशिक्षण सामग्री देखें
3. प्रगणक हेतु प्रशिक्षण सामग्री देखें
4. पर्यवेक्षक हेतु प्रशिक्षण सामग्री देखें
5. चार्ज अधिकारी हेतु प्रशिक्षण सामग्री देखें

द्वितीय चरण – जनसंख्या गणना (PE)

जनसंख्या गणना (PE) 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक की जाएगी। राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCPA) के निर्णय के अनुसार, जनगणना के द्वितीय चरण में जातियों की गणना भी की जाएगी। द्वितीय चरण में प्रत्येक व्यक्ति से जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, शिक्षा, प्रवासन, प्रजनन आदि से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। जनगणना 2027 डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी। प्रगणक अपने स्मार्टफोन पर मोबाइल ऐप के माध्यम से सीधे आँकड़े एकत्र कर जमा करेंगे। इसके अतिरिक्त, दोनों चरणों में स्व-गणना हेतु ऑनलाइन प्रावधान भी उपलब्ध रहेगा। मोबाइल ऐप तथा स्व-गणना पोर्टल हिंदी एवं अंग्रेज़ी सहित 16 भाषाओं में उपलब्ध होंगे। आँकड़ों की सुरक्षा हेतु आवश्यक उपाय किए गए हैं।

जनगणना 2027 – जानकारी एवं सहायता

क्र. सं. शीर्षक/विवरण विवरण/लिंक
1. द्वितीय चरण स्व-गणना की अवधि 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक विवरण देखें
2. द्वितीय चरण के 40 प्रश्न यहाँ क्लिक करें
3. द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) की अवधि 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक